लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश जारी : पूनावाला

By भाषा | Updated: May 15, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 मई देश में कोरोना टीके की कमी के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के प्रमुख अदार पुनावाला ने कहा कि वैक्सीन की मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन में तेजी लाने की पूरी कोशिश की जा रही हैं।

एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अदार पुनावाला ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि संस्थान भारतीय बाजार में प्राथमिकता से टीका उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश कर रहा हैं।

उन्होंने जिंदल साउथ वेस्ट के अध्यक्ष सज्जन जिंदल के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘‘सीरम इंस्टिट्यूट में हम भारत के लिए प्राथमिकता से वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने और नयी वैक्सीन उतारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम जिंदल साउथ वेस्ट के देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति को पूरा करने के प्रयासों के लिए आभारी हैं। हम इस महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ खड़े हैं।"

सज्जन जिंदल ने दरअसल इससे पहले एसआईआई, भारत बायोटेक और उसकी प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला को ट्वीटर पर टैग कर कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण से जीतने का एक मात्र विकल्प देश में सभी को टीका लगाना है। भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा अपनी उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाते हुए देखना बेहद अच्छा है।’’

गौरतलब है कि भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट देश में दो प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनी हैं। दोनों ने अबतक कई राज्यों को वैक्सीन की आपूर्ति की है और यह लगातार जारी है।

इस बीच अपोलो हॉस्पिटल समूह की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन उत्पादन में तेजी लाने के लिए निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं केंद्र सरकार से टीके के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बड़ा और निर्णायक कदम उठाने का आग्रह करती हूँ। सरकार को टीकाकरण प्रक्रियाओं को उन लोगों के लिए भी कारगर बनाना चाहिए जिनकी पहुंच इंटरनेट तक नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा