लाइव न्यूज़ :

बेस्ट एग्रोलाइफ जम्मू-कश्मीर में कृषि-रासायनिक संयंत्र का अधिग्रहण करेगी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कृषि-रसायन फर्म बेस्ट एग्रोलाइफ जम्मू-कश्मीर में 10.22 करोड़ रुपये का निवेश कर एक संयंत्र का अधिग्रहण करेगी जिससे उसके राजस्व में लगभग 150 करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है।

बेस्ट एग्रोलाइफ ने बुधवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने कुल 10.22 करोड़ रुपये में एग्रिको केमिकल्स के स्वामित्व वाली अचल संपत्ति (भवन सहित भूमि), संयंत्र और मशीनरी और स्टॉक की खरीद योजना को मंजूरी दी। कंपनी ने कहा, ‘‘इस अधिग्रहण से कंपनी के राजस्व में 150 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी।’’

इस इकाई से उसकी निर्माण क्षमता में प्रति वर्ष 8,000 किलो लीटर/टन की वृद्धि होगी। अधिग्रहण का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इस संयंत्र के अधिग्रहण के साथ, दिल्ली स्थित बेस्ट एग्रोलाइफ के उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में चार संयंत्र होंगे।

बेस्ट एग्रोलाइफ ने एक बयान में कहा कि कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी अब 1.36 फीसदी बढ़ गई है। यह कीटनाशक, कवकनाशी और शाकनाशी उत्पादों के तकनीकी, मध्यवर्ती और फार्मूलेशन के विनिर्माण कारोबार में सक्रिय है।

हाल ही में, बेस्ट एग्रोलाइफ ने सितंबर तिमाही में 24.94 करोड़ रुपये के एकल शुद्ध मुनाफे की घोषणा की है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1.81 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

बेस्ट एग्रोलाइफ के प्रबंध निदेशक विमल अलावधि ने कहा, ‘‘किसानों की जरूरतों को समझने के निरंतर प्रयास हमें अभिनव उत्पाद बनाने का मार्ग दिखा रहे हैं। आगामी तिमाहियों में प्रमुख उत्पादों के साथ हम व्यवसाय के लिए एक मजबूत पाइपलाइन बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस