लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे का उन्नयन पूरा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:35 IST

Open in App

बेंगलुरू, 31 दिसंबर बेंगलुरू के कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दूसरी हवाईपट्टी के उन्नयन का काम पूरा हो गया है। इसके चलते कोहरे या धुंध अथवा रात में कम दृश्यता के दौरान भी उड़ानों का परिचालन आसानी से हो सकेगा।

हवाईअड्डे का परिचालन करने वाली कंपनी बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बायल) ने बयान में कहा कि इस उन्नयन के बाद कोहरे या मौसमी परिस्थितियों के चलते उड़ान परिचालन पर न्यूनतम असर ही होगा।

बयान में कहा गया है कि कम दृश्यता में विमानों को सही से उतारने के लिए नयी उन्नत लैंडिंग प्रणाली (आईएलएस) लगायी गयी है। इसी के साथ हवाई क्षेत्र में जमीन पर लगने वाली लाइटें (एजीएल), तापमान मापने के यंत्र इत्यादि भी हवाईपट्टी पर लगाए गए हैं।

इस बदलाव के बाद अब 50 मीटर तक की न्यूनतम दूरी के साथ लैंड करने वाले विमान भी हवाईअड्डे पर उतर सकेंगे। वहीं 125 मीटर की न्यूनतम दूरी से उड़ान भर सकेंगे। इससे पहले विमानों को 550 मीटर की दूरी से उतरने और 300 मीटर की दूरी से उड़ान भरने की ही अनुमति थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या