लाइव न्यूज़ :

देश में कार्यालय स्थल की मांग में बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई का दबदबा : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर देश में बीते वित्त वर्ष 2020-21 में कार्यालय स्थलों की कुल मांग में दक्षिण भारत के तीन शहरों....बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई का दबदबा रहा। एनारॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, कार्यालय स्थलों की कुल मांग में इन तीन शहरों का हिस्सा 66 प्रतिशत रहा।

परामर्शक कंपनी ने कहा कि दक्षिण भारत के कार्यालय बाजार ने नई आपूर्ति, मांग और यहां तक कि किराया वृद्धि के मामले में अन्य क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया।

शीर्ष सात शहरों में बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई की कार्यालय स्थल को किराये या पट्टे पर लेने के मामले में हिस्सेदारी बढ़कर 66 प्रतिशत हो गई। यह आंकड़ा 2017-18 में 47 प्रतिशत था।

शीर्ष शहरों में कार्यालय स्थलों की कुल मांग 2.13 करोड़ वर्ग फुट रही। इसमें दक्षिण के इन तीन शहरों का हिस्सा 1.40 करोड़ वर्ग फुट रहा। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे का हिस्सा 45.6 लाख वर्ग फुट या 21 प्रतिशत रहा। एनसीआर की हिस्सेदारी 23 लाख वर्ग फुट या 11 प्रतिशत रही।

वित्त वर्ष 2017-18 में इन शीर्ष सात शहरों में 3.11 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र पट्टे पर दिया गया था।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘इन तीन दक्षिणी शहरों में पश्चिम और उत्तर के शहरों की तुलना में शानदार वृद्धि आईटी और आईटी संबद्ध क्षेत्रों की वजह से दर्ज हुई है।

इसके अलावा विनिर्माण और औद्योगिक क्षेत्र भी इन शहरों की मांग बढ़ाने में भूमिका निभा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?