लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार छोटे बुनकरों को धागा उपलब्ध कराएगी

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:23 IST

Open in App

कोलकाता, 21 सितंबर पश्चिम बंगाल सरकार छोटे और सीमांत बुनकरों को सस्ती कीमत पर धागा बेचने को लेकर पूर्व बर्धमान और कूच बिहार जिलों में दो केंद्र बना रही है। इस पहल का उद्देश्य छोटे स्तर पर काम करने वाले बुनकरों के काम-धंधे को व्यावहारिक बनाना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उसने कहा कि यह पहल कच्चे माल की खरीद प्रक्रिया में बिचौलियों को बाहर करने के लिये सीधे हस्तक्षेप की सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) और कपड़ा विभाग की रणनीति का हिस्सा है। बुनकरों के लाभ के लिहाज से धागे की कीमत महत्वपूर्ण है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कच्चे माल की लागत को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार के तय कीमतों पर दो केंद्रों से बुनकरों को धागे वितरित किए जाएंगे। इससे उन्हें प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिलेगी।’’

उसने कहा कि पूर्व बर्धमान में पूर्वस्थली परियोजा पर काम काफी आगे बढ़ चुका है।

अधिकारी के अनुसार, ‘‘ये केंद्र अगर सफल रहें, तो सरकार भविष्य में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ऐसे आठ और केंद्र खोल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या