लाइव न्यूज़ :

केंद्र के समर्थन के बिना बंगाल सरकार नहीं कर सकती ताजपुर बंदरगाह का निर्माण: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: September 6, 2021 23:13 IST

Open in App

कोलकाता, छह सितंबर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने सोमवार को कहा कि किसी बंदरगाह का निर्माण रेलवे जैसी विशाल संबद्ध अवसंरचना की जरूरत के चलते केंद्र के समर्थन के बिना संभव नहीं है और उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से ताजपुर गहरे समुद्र बंदरगाह परियोजना को संयुक्त रूप से विकसित करने की पेशकश की।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इससे पहले कहा था कि राज्य सरकार पीपीपी मॉडल के तहत पुर्वी मेदिनीपुर जिले में 15,000 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीनफील्ड बंदरगाह परियोजना को अपने दम पर बनाएगी। बनर्जी ने साथ ही दावा किया कि केंद्र इसमें ‘‘अत्यधिक देरी’’ कर रहा है, हालांकि इस आरोप का केंद्र सरकार की ओर से परियोजना साझेदार ने खंडन किया।

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार चाहें तो बंदरगाह का निर्माण कर सकती है। हालांकि, केंद्र के सहयोग के बिना ऐसा करना संभव नहीं है। रेलवे सहित कई अन्य संबंधित चीजें हैं। मुख्यमंत्री को केंद्र के साथ साझेदारी में बंदरगाह बनाने की जरूरत को समझना चाहिए।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र ने संयुक्त रूप से बंदरगाह बनाने का प्रस्ताव राज्य को दिया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

ठाकुर ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को फैसला लेना है। अगर राज्य सरकार सभी शर्तों के तहत जमीन देने को राजी होती है, तो हम ताजपुर में बंदरगाह बनाने के लिए तैयार हैं। लेकिन राज्य को पहले यह कहना होगा।’’

पश्चिम बंगाल समुद्रीय बोर्ड ने पिछले साल दिसंबर में बंदरगाह के लिए फर्मों से अभिरुचि पत्र मांगे थे। हालांकि कोविड महामारी के चलते प्रक्रिया में देरी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम