लाइव न्यूज़ :

मंदड़ियों की गिरफ्त में शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,145 अंक टूटा, निफ्टी 14,700 अंक से नीचे

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:12 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। बाजार में चले व्यापक बिकवाली दौर के बीच सेंसेक्स 1,145 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 14,700 अंक के स्तर से नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख ने भी बाजार धारणा को प्रभावित किया।

हालांकि, आश्चर्यजनक रूप से रुपये में मजबूती का रुख रहा, लेकिन इससे निवेशकों की धारणा को बल नहीं मिल पाया। कारोबारियों ने कहा कि कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने तथा मूल्यांकन के मोर्चे पर चिंता से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,145.44 अंक यानी 2.25 प्रतिशत के नुकसान से 49,744.32 अंक पर नीचे आ गया। यह सेंसेक्स में दो माह में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 प्रतिशत टूटकर 14,700 अंक से नीचे 14,675.70 अंक पर बंद हुआ।

इस तरह पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स 2,409.81 अंक और निफ्टी 639 अंक टूट चुका है।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में डॉ. रेड्डीज का शेयर सबसे अधिक 4.77 प्रतिशत टूट गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टीसीएस के शेयर भी नुकसान में रहे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ तीन... ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक में 1.14 प्रतिशत तक का लाभ रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वायरस के मामले बढ़ने की वजह से आर्थिक अंकुश बढ़ रहे हैं। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। एफएंडओ निपटान का सप्ताह होने की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है।’’

उन्होंने कहा कि बांड पर प्राप्ति बढ़ने तथा मुद्रास्फीति में वृद्धि की वजह से वैश्विक स्तर पर स्थिति कमजोर हुई है। इससे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का प्रवाह भी सुस्त पड़ा है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.34 प्रतिशत तक नीचे आए।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। वहीं जापान के निक्की में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वहीं शेयर बाजार के कमजोर रुख के उलट अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?