लाइव न्यूज़ :

बीबीबी ने की सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों के प्रमुखों के लिए नामों की सिफारिश

By भाषा | Updated: November 13, 2019 16:02 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में बीबीबी के गठन की मंजूरी दी थी। इसमें पेशेवरों और अधिकारियों को शामिल किया गया है। बीबीबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पूर्णकालिक निदेशकों के साथ गैर कार्यकारी चेयरपर्सन के नामों पर सुझाव देता है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीबीबी ने सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों के प्रमुखों के पद के लिए नाम सुझाए हैं।बीबीबी के प्रमुख कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव बी पी शर्मा हैं।

बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों के प्रमुखों के पद के लिए नाम सुझाए हैं। बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद के लिए संजीव चड्ढा के नाम की सिफारिश की गई है। वहीं केनरा बैंक के प्रमुख के लिए एल वी प्रभाकर और बैंक आफ इंडिया के लिए अतनु कुमार दास का नाम सुझाया गया है। बीबीबी ने यह चयन मंगलवार को हुए साक्षात्कार के आधार पर किया है।

बीबीबी ने बयान में कहा कि पात्रता के आधार पर बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक और बैंक आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के नामों की सिफारिश की गई है। इसके अलावा बैंक आफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए एस राजीव और करुड़ वैश्य बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पी आर शेषाद्रि का नाम ‘आरक्षित’ सूची में रखा गया है। चड्ढा फिलहाल एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हैं।

यह भारतीय स्टेट बैंक की मर्चेंट एवं निवेश बैंकिंग इकाई है। प्रभाकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में कार्यकारी निदेशक हैं। दास अभी बैंक आफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक हैं। उन्हें पदोन्नत कर मुंबई के इस बैंक का प्रबंध निदेशक बनाने की सिफारिश की गई है। दीनबंधु महापात्रा के एक जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद से बैंक आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ का पद रिक्त है।

वहीं बैंक आफ बड़ौदा के प्रमुख पी एस जयकुमार का एक साल का सेवा विस्तार अक्टूबर में समाप्त हो गया है। सरकार ने बैंक में दो छोटे सरकारी बैंकों...देना बैंक और विजया बैंक के विलय की वजह से जयकुमार को कार्यकाल विस्तार दिया था। इस बीच, केनरा बैंक में प्रबंध निदेशक एवं सीईओ का पद 31 जनवरी को रिक्त होगा। बीबीबी द्वारा सुझाए गए नामों की नियुक्ति का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति करेगी।

बीबीबी के प्रमुख कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव बी पी शर्मा हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में बीबीबी के गठन की मंजूरी दी थी। इसमें पेशेवरों और अधिकारियों को शामिल किया गया है। बीबीबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पूर्णकालिक निदेशकों के साथ गैर कार्यकारी चेयरपर्सन के नामों पर सुझाव देता है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित