लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बायर ने जीआईजेड, माविम के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:25 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च जर्मन भेषज और कृषि रसायन क्षेत्र की प्रमुख कंपानी बायर ने मंगलवार को कहा कि उसने ग्रामीण आजीविका को बहाल करने और महाराष्ट्र के कम विकसित क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डोयचे गेसलशाफ्ट फर इंटरनेशनेल ज़ुसेमेनारबिट (जीआईजेड) जीएमबीएच और महिला आर्थिक विकास महामंडल (माविम) के साथ साझेदारी की है।

बायर ने एक बयान में कहा, बायर, जीआईजेड और माविम, वर्ष भर चलने वाले 10 लाख यूरो (8.7 करोड़ रुपये) के कोविड-प्रत्युत्तर कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र के कम भूमिधारक ग्रामीण महिलाओं का समर्थन करेंगे, जो विदर्भ, मराठवाड़ा और अमरावती जिलों में हैं।

जीआईजेड, सतत् विकास और शिक्षा के लिए एक वैश्विक सेवा प्रदाता है।

दक्षिण एशिया के बायर के वरिष्ठ प्रतिनिधि डी नारायण ने कहा, ‘‘यह परियोजना हमारे लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि हम अपने फसल विज्ञान और फार्मास्यूटिकल्स दोनों व्यवसायों के हस्तक्षेप के साथ ग्रामीण महिलाओं के लिए बेहतर पोषण और स्वास्थ्य में योगदान दे रहे हैं। बायर महिलाओं को कृषि के माध्यम से अपनी आजीविका में सुधार लाने और महिलाओं के स्वास्थ्य विषयों के बारे में जागरूकता पैदा करने में सहायता करेगा।’’

बायर ने अब तक महाराष्ट्र के 30 ब्लॉक को कवर करते हुए नौ जिलों में स्थानीय स्तर पर पंजीकृत महिला किसान फेडरेशन के साथ तालमेल बढ़ाया है।

इन 13 ब्लॉक में प्रत्येक फेडरेशन (महासंघ) में 2,000 से अधिक सदस्य हैं और 2,500 से अधिक किसानों ने कृषि-लागतों और परामर्श को प्राप्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?