लाइव न्यूज़ :

बायर ने भारत में उपभोक्ता स्वास्थ्य विभाग शुरू किया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 14:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून वैश्विक जीव विज्ञान कंपनी बायर ने भारत में उपभोक्ता स्वास्थ्य विभाग शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह एलर्जी, त्वचा विज्ञान, पोषण और दर्दनाशक उत्पाद की श्रेणियों में 10 ब्रांड पेश करने जा रही है।

बायर ने बयान में कहा कि इन ब्रांड में सेरिडॉन, सपराडिन, बीकोजाइम सी फोर्ट, बेनाडॉन, अलास्पन, कैनेस्टेन और बायन टॉनिक शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि इन उत्पादों का विनिर्माण भारत में स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि सेरिडॉन और सपराडिन ब्रांड का लाइसेंस पूर्व में पिरामल कंज्यमूर प्रोडक्ट्स को दिया गया था। अब इन्हें लाइसेंस करार समाप्त होने के बाद वापस बायर के नए उपभोक्ता स्वास्थ्य कारोबार में लाया जाएगा। पिरामल बायर की ओर से इन ब्रांडों का वितरण जारी रखेगी।

बायर उपभोक्ता स्वास्थ्य प्रभाग का मकसद दैनिक उपयोग वाले स्वास्थ्य समाधान में अपनी पहुंच का विस्तार करना और अगले पांच साल के दौरान सभी समुदायों के 10 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंचने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?