लाइव न्यूज़ :

बाटा कंपनी का जनवरी-मार्च तिमाही में लाभ 56.68 प्रतिशत गिरकर 38.40 करोड़ रुपये हुआ, पिछले साल की इस तिमाही में 88.66 करोड़ रुपये था

By भाषा | Updated: May 26, 2020 04:32 IST

कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से कंपनी के परिचालन पर असर पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वजह से उसकी आय घटी है। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय 3.81 प्रतिशत टूटकर 579.46 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 602.46 करोड़ रुपये था।

नयी दिल्ली: जूते बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 56.68 प्रतिशत गिरकर 38.40 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 88.66 करोड़ रुपये था। शेयर बाजार को दी सूचना के मुताबिक समीक्षावधि में कंपनी की परिचालन से आय 8.77 प्रतिशत घटकर 620.57 करोड़ रुपये रही।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 680.23 करोड़ रुपये थी। कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से कंपनी के परिचालन पर असर पड़ा है। इस वजह से उसकी आय घटी है। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय 3.81 प्रतिशत टूटकर 579.46 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 602.46 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 328.95 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 328.99 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कटारिया ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से उसके खुदरा स्टोर बंद रहे। अन्यथा कंपनी को साल के अंत तक लाभ में वृद्धि की उम्मीद थी।

कंपनी अपने ई-वाणिज्य कारोबार को बढ़ा रही है और 1,300 से अधिक शहरों में डिलिवरी को बढ़ा रही है। कंपनी ने व्हाट्सएप से भी बिक्री की शुरुआत की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित