बिक्री के दूसरे दिन बार्बीक्यू के आईपीओ को 1.98 गुना अधिक अभिदान मिला

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:03 IST2021-03-25T21:03:52+5:302021-03-25T21:03:52+5:30

BarbieQ's IPO received 1.98 times subscription on second day of sale | बिक्री के दूसरे दिन बार्बीक्यू के आईपीओ को 1.98 गुना अधिक अभिदान मिला

बिक्री के दूसरे दिन बार्बीक्यू के आईपीओ को 1.98 गुना अधिक अभिदान मिला

नयी दिल्ली, 25 मार्च बार्बीक्यू नेशन हॉॉस्पिटेलिटी लिमटेड के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बिक्री के दूसरे दिन बृहस्पतिवार तक 1.98 गुना अधिक अभिदान प्राप्त हुआ है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 453 करोड़ रुपये के 49,99,609 शेयरों के इस निर्गम में 98,75,790 शेयरों की मांग आ चुकी है।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी के लिए रखे गये शेयरों को 37 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित शेयरों के लिए 10 प्रतिशत और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए रखे गये शेयरों के लिए 9.66 गुना अधिक अभिदान मिला है।

इस पेशकश के लिए 498-500 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया गया है।

बार्बीक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 203 करोड़ रुपये जुटाए।

बार्बीक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी, निजी इक्विटी निवेशक सीएक्स पार्टनर्स और प्रसिद्ध शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला की निवेश फर्म एल्केमी कैपिटल द्वारा समर्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BarbieQ's IPO received 1.98 times subscription on second day of sale

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे