लाइव न्यूज़ :

प्रौद्योगिकी-आधारित कंपनियों के साथ समान अवसर की आवाज उठाएं बैंकः कामत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण और विकास बैंक (एनएबीएफआईडी) के चेयरमैन के वी कामत ने बैंक उद्योग से नए दौर की प्रौद्योगिकी-आधारित कंपनियों के समान अवसर दिए जाने की मांग बुलंद करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी का प्रसार होने के साथ वित्तीय सेवा क्षेत्र में कई बदलाव हुए हैं।

कामत ने उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक अधिकारियों को नियामक के साथ समान बर्ताव की मांग रखनी चाहिए और नियामकीय शर्तों के अनुपालन की जद में नए दौर की कंपनियों को भी लाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "जब तक आप नियामक के सुरक्षा घेरे में हैं आपको सुकून होता है। अब आपको यह देखने की जरूरत है कि आपको नए दौर की कंपनियों के साथ समान अवसर मिले। बैंक अधिकारियों के नजरिये से मौजूदा रूप एकसमान नहीं है।"

कामत ने कहा कि बैंकरों को यह मुद्दा बैंकिंग नियामक के सामने उठाना चाहिए कि समान अवसर मुहैया कराने के लिए क्या कदम उठाने की जरूरत है?

कामत ने कहा, "आज हमारी सोच सभी स्तरों पर डिजिटल हो चुकी है। प्रौद्योगिकी के विस्तार के बीच बैंक ग्राहक भी बदलाव स्वीकार करने को तैयार हैं। सामने आ रहीं नई कंपनियां बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में मौके को भुना रही हैं।"

हालांकि उन्होंने यह माना कि वित्तीय क्षेत्र में नई कंपनियों के आने से उठापटक होना लाजिमी था। उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि समान अवसर के मामले में भी ऐसा होगा। नियामकीय अनुपालन की जद में बैंकों के साथ इन वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों को भी लाने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा कि अगले 6-12-18 महीनों में इन मुद्दों को हल करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?