लाइव न्यूज़ :

ऋण पहुंच कार्यक्रम के तहत बैंकों ने 11,168 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि बैंकों ने ऋण पहुंच कार्यक्रम (आउटरीच प्रोग्राम) के तहत लगभग दो लाख लोगों को 11,168 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है।

इस कार्यक्रम के तहत बैंक विवेकपूर्ण मानदंडों के आधार पर योग्य आवेदकों को ऋण स्वीकृत करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में विशेष शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।

ज्यादातर बैंकों ने त्योहारी पेशकश के तहत रियायती ब्याज दरों और प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) शुल्क माफ करने की घोषणा की है।

वित्त मंत्री के कार्यालय के एक ट्वीट में कहा, ‘‘अगस्त में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की समीक्षा के दौरान सीतारमण ने बैंकों से आर्थिक वृद्धि के पुनरुद्धार को समर्थन देने के लिए अक्टूबर में ऋण पहुंच कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा था। इसके तहत बैंक जिलेवार और क्षेत्रवार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। ’’

ऋण पहुंच कार्यक्रम केंद्र सरकार की विभिन्न कर्ज गारंटी योजनाओं के तहत स्वीकृत और वितरित कर्ज के अतिरिक्त है।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक लगभग एक लाख लाभार्थियों को 6,268 करोड़ रुपये के व्यावसायिक ऋण मंजूर किए गए, जबकि 5,058 लोगों को 448 करोड़ रुपये के वाहन ऋण की मंजूरी दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि 20 अक्टूबर, 2021 तक 3,401 लोगों को 762 करोड़ रुपये के आवास ऋण मंजूर किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या