लाइव न्यूज़ :

साइबर हमलों से निपटने के लिए बैंकों को अनुभवी अधिकारियों को नियुक्त करने की जरूरत: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 6, 2020 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर डेलॉयट इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंकिंग उद्योग को अपने आईटी ढांचे को उन्नत करने और साइबर अपराध की घटनाओं से प्रभावी रूप से निपटने के लिए अनुभवी मुख्य जोखिम अधिकारियों को नियुक्त करने की जरूरत है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन अपराधों के लिए बैंकों को सबसे अधिक निशाना बनाया जा रहा है और भारत में 2018-19 के बीच हुए साइबर सुरक्षा संबंधी हमलों में करीब 22 प्रतिशत बैंकिंग उद्योग से संबंधित हैं।

डेलॉयट की रिपोर्ट ‘कोविड के बाद की दुनिया का डिजिटलीकरण’ में कहा गया, ‘‘साइबर हमले दिन पर दिन जटिल होते जा रहे हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए बैंकों को अनुभवी मुख्य जोखिम अधिकारियों की नियुक्ति करने की जरूरत है, जो कर्मचारियों को जरूरी कौशल सिखाने की जिम्मेदारी ले सकें और सेना की तर्ज पर साइबर सुरक्षा समाधान के लिए निवेश करने की जरूरत है, ताकि बेहद अत्याधुनिक हमलों की पहचान की जा सके।’’

रिपोर्ट के मुताबिक बैंकिंग क्षेत्र तेजी से बदलती व्यावसायिक मांगों की दिशा में कदम उठा रहा है और लॉकडाउन के बाद घर से काम करने के लिए डिजिटलीकरण की प्रक्रिया तेजी हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि इसके चलते डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि साइबर सुरक्षा को लेकर वर्ष 2020 भारतीय बैंकों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?