लाइव न्यूज़ :

निकट अवधि में बैंकों के ऋण कारोबार की वृद्धि दर नरम रहने का अनुमान : रपट

By भाषा | Updated: November 30, 2020 19:38 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर कोविड-19 महामारी से पैदा हुई अनिश्चिता के चलते बैंकों के ऋण कारोबार की वृद्धि दर निकट अवधि में नरम रहने का अनुमान है। केयर रेटिंग्स की रपट के मुताबिक इसकी वजह बैंकों का जोखिम को लेकर बचावपूर्ण रवैया रखना है।

अक्टूबर 2020 में बैंकों के ऋण कारोबार की वृद्धि दर घटकर 5.6 प्रतिशत रही।

केयर रेटिंग्स ने रपट में कहा, ‘‘निकट अवधि में ऋण कारोबार की कुल वृद्धि दर नरम रहने का अनुमान है। बैंक परिसंपत्ति गुणवत्ता और जोखिम के चलते चुनिंदा नए ऋण ही जारी कर रहे हैं।’’

रपट में कहा गया है कि वाणिज्यिक बैंकों की ऋण ब्याज दर में सालाना आधार पर अक्टूबर 2020 में 1.15 प्रतिशत तक की कमी आयी है। लेकिन इसके अनुरूप ऋण उठाव में वृद्धि दर्ज नहीं की गयी।

अक्टूबर में सेवा, खुदरा, कृषि और संबद्ध क्षेत्र में क्रमश: 9.5 प्रतिशत, 9.3 प्रतिशत और 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं औद्योगिक श्रेणी में 1.7 प्रतिशत की गिरावट रही।

आवास ऋण श्रेणी में भी अक्टूबर के दौरान 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गयी। यह पिछले पांच साल का निम्न स्तर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?