लाइव न्यूज़ :

बैंक बोर्ड ब्यूरो ने एक्जिम बैंक के उप-प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने एक्जिम बैंक ऑफ इंडिया (एक्जिम बैंक) के उप-प्रबंध निदेशक (डीएमडी) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीबीबी की ओर से निकाले गए विज्ञापन में कहा गया है कि ब्यूरो पूर्णकालिक आधार पर एक्जिम बैंक के उप-प्रबंध निदेशक पद के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है।

इसमें कहा गया है कि उम्मीदवार की आयु आठ सितंबर, 2021 तक 55 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। उसके पास अर्थशास्त्र, वाणिज्य या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ फाइनेंस की स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। या फिर उम्मीदवार के पास पेशेवर योग्यता मसलन चार्टर्ड अकाउंटेंट, लागत लेखा, चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक या उसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन में कहा गया है कि यदि किसी उम्मीदवार के पास अंतरराष्ट्रीय व्यापार/अंतरराष्ट्रीय वित्त में विशेषज्ञता वाली अतिरिक्त योग्यता है, तो यह और अच्छी बात है। उम्मीदवार के पास बैंकों, वित्तीय संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का 18 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अतिरिक्त दो साल का परिचालन अनुभव अंतरराष्ट्रीय वित्त या निर्यात ऋण आकलन क्षेत्र में होना चाहिए।

बीबीबी ने कहा कि यह नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। प्रदर्शन के आधार पर दो साल बढ़ाये जा सकते हैं। 60 साल की आयु पूरी होने पर कोई भी व्यक्ति उप-प्रबंध निदेशक के पद पर नहीं रहेगा। उम्मीदवार का अंतिम चयन बैंक बोर्ड ब्यूरो करेगा। ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर, 2021 तक शाम पांच बजे तक किए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें