लाइव न्यूज़ :

बैंकर छोटे व्यापारियों को कर्ज के लिए यूपीआई जैसा डिजिटल मंच लेकर आएंः आईटी मंत्री

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बैंकिंग उद्योग से छोटे व्यापारियों को सुगमता और तेजी से ऋण प्रदान करने के लिए यूपीआई की तरह का एक मजबूत और निर्बाध डिजिटल मंच बनाने का आह्वान किया।

वैष्णव ने बैंकिंग उद्योग को तीन महीने में इस बारे में विचार बनाने और समाधान लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि आधार, मोबाइल फोन, यूपीआई मंच और डिजिलॉकर के मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र को देखते हुए इस तरह के मंच को बनाने के लिए आवश्यक आधार पहले से ही मौजूद हैं।

वैष्णव ने ‘डिजिटल भुगतान उत्सव’ में शामिल होते हुए बैंकरों के लिए ‘चुनौती’ रखी। उन्होंने कहा, ‘‘क्या हम सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई), छोटे उद्योगों, छोटे व्यवसायियों को जल्द एवं आसान ऋण प्रदान करने के लिए यूपीआई मंच की तरह एक शक्तिशाली, अच्छा और डिजिटल मंच बना सकते हैं?’’

केंद्रीय मंत्री ने बैंकरों से कहा, ‘‘आज आपके पास आधार, मोबाइल फोन, यूपीआई मंच, डिजिलॉकर का एक अच्छा पारिस्थितिकी तंत्र है। व्यावहारिक रूप से ऋण संबंधी पारिस्थितिकी तंत्र को बनाने के लिए आपको जो कुछ भी चाहिए वह आज उपलब्ध है।’’

इस कार्यक्रम में शामिल हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रौद्योगिकी देश के भविष्य को आकार देने में एक बड़ी भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भारत का प्रदर्शन दुनिया भर के उन देशों से जलन है जो कुछ साल पहले ही सोचते थे कि वे प्रौद्योगिकी और नवाचार में आगे हैं।

चंद्रशेखर ने कहा, "हम डिजिटल भुगतान श्रेणी में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। हमें इस श्रेणी में दुनिया का नेतृत्व करते रहना चाहिए।"

उन्होंने आश्वासन दिया कि आईटी मंत्रालय इस पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और फलने-फूलने के लिए एक सक्षम और उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?