लाइव न्यूज़ :

दिवाला प्रक्रिया की अर्जी पर महामरी में रोक से कर्जदाता का अधिकार अप्रभावित : उच्चतम न्यायालय

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते दिवाला शोधन प्रक्रिया शुरू करने की नयी अर्जी लगाने पर सरकार द्वारा पिछली तिथि रोक लगाने से न तो कंपनियों का कर्ज भार समाप्त हो जाता है और न ही बैंकों का कर्ज वसूलने का अधिकार खत्म होता है।

शीर्ष अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश लाकर कोविड-19 महामारी के चलते दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) में धारा 10ए को जोड़ा है। हालांकि इसमें ऐसी कोई शर्त नहीं है कि संबंधित न्यायाधिकरण इस बात की जांच करे कि महामारी के चलते कर्जदार कंपनी को कोई नुकसान हुआ, और हुआ तो कितना नुकसान हुआ?

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने कहा कि संसद ने इस मामले में विधायी रूप से इस लिए हस्तक्षेप किया क्यों कि एक अभूतपूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया था।

पीठ ने यह भी कहा कि , यह ध्यान दिया जाना चाहिये कि निर्धारित अवधि के अंदर कॉरपोरेट दिवाला शोधन प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाने पर लगायी गयी रोक से न तो कंपनी की देनदारी समाप्त हो जाती है और न ही कर्जदाता का कर्ज वसूलने का अधिकार खत्म होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?