लाइव न्यूज़ :

जल्द निपटा लें बैंक के काम, सितंबर के शुरुआत में लगातार चार दिन रहेंगे बंद

By भारती द्विवेदी | Updated: August 22, 2018 13:10 IST

लेकिन चार-पांच को आरबीआई के कर्माचरी हड़ताल पर जा रहे हैं और किसी भी वजह से ये हड़ताल लंबा चला तो फिर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त: अगले महीने में छुट्टियों की वजह से आपके बैंक का काम प्रभावित हो सकता है इसलिए ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पैसों को लेकर आपको परेशानी ना इसलिए आप अभी से ही पैसे निकालकर अपने पास रख लें। दरअसल बैंक दो सितंबर से पांच सितंबर तक लगातार बंद रहेंगे। इस वजह से बैंकों और एटीएम में पैसों की किल्लत होने वाली है। दो को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं तीन को जन्माष्टमी के चलते देश भर के कई राज्यों में छुट्टी होगी तो बैंक भी बंद होंगे। चार-पांच सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे इसलिए उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

RBI कर्मचारी क्यों जा रहे हैं हड़ताल परकर्मचारी पेंशन अपडेटेशन, पेंशन ओपनिंग समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक आफिसर्स एंड इंप्लाइज के बैनर तले अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। रिजर्व बैंक आफ इंडिया कर्मचारी एसोसिएशन के सचिव अनूप कुमार मिश्रा ने बताया है कि चार-पांच सितंबर को अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक रूप से आकस्मिक अवकाश लेंगे।

हालांकि की एटीएम में रुपए की किल्लत हो इसकी उम्मीद बहुत कम है। क्योंकि छुट्टी पर जाने से पहले कर्मचारी सारे एटीएम मशीन में कैश डालकर जाते हैं। लेकिन चार-पांच को आरबीआई के कर्माचरी हड़ताल पर जा रहे हैं और किसी भी वजह से ये हड़ताल लंबा चला तो फिर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :आरबीआईबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!