लाइव न्यूज़ :

नरम वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने की कारोबार की सतर्क शुरुआत

By भाषा | Updated: July 26, 2019 12:10 IST

भारती एयरटेल, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.84 प्रतिशत की गिरावट में रहे।

Open in App

विदेशी निवेशकों की जारी निकासी तथा नरम वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों ने कारोबार की सतर्क शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 3.11 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 37,834.09 अंक पर रहा। निफ्टी 11,252.15 अंक पर स्थिर रहा।पिछले कारोबारी दिवस में सेंसेक्स 16.67 अंक यानी 0.04 प्रतिशत गिरकर 37,830.98 अंक पर रहा। निफ्टी भी 19.15 अंक यानी 0.17 प्रतिशत गिरकर 11,252.15 अंक पर रहा। शुरुआती कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, येस बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर दो प्रतिशत तक की तेजी में रहे।इनके अलावा भारती एयरटेल, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.84 प्रतिशत की गिरावट में रहे। कारोबारियों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही परिणाम, विदेशी निवेशकों की बिकवाली तथा वैश्विक बाजारों के नरम संकेतों ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की।शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 126.65 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 398.53 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इस बीच कारोबार के दौरान चीन के शंघाई कंपोजिट, हांग कांग के हैंग सेंग, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कोस्पी समेत सभी मुख्य एशियाई बाजार लाल निशान में चल रहे थे। बृहस्पतिवार को वाल स्ट्रीट भी गिरावट में बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें