लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: January 19, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने मंगलवार को बताया कि फंसे हुए कर्ज में कमी के चलते दिसंबर 2020 में खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़कर 154 करोड़ रुपये हो गया।

पुणे स्थित बैंक ने बताया कि इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में उसे 135 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बीओएम ने एक बयान में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 3,577 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 3,319 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया कि इस दौरान उसका एनपीए घटकर 7.69 प्रतिशत या 8,072.43 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 16.77 प्रतिशत या 15,746 करोड़ रुपये था। इसी तरह शुद्ध एनपीए 5.46 प्रतिशत से घटकर 2.59 प्रतिशत रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?