लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रेपो से जुड़ी ब्याज दर 0.15 प्रतिशत कम की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:36 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रेपो दर से जुड़ी कर्ज की ब्याज दर (आरएलएलआर) 0.15 प्रतिशत कम कर दी। यह अब 6.90 प्रतिशत रह गयी है।

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसके खुदरा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) ऋण आरएलएलआर से जुड़े हैं। नयी दरें सात नवंबर से प्रभावी हो गईं हैं।

बैंक के कार्यकारी निदेशक हेमंत टमटा ने कहा, ‘‘ आरएलएलआर में कटौती हमारे आवास ऋण, कार ऋण, स्वर्ण ऋण, शिक्षा ऋण और व्यक्तिगत ऋण के साथ-साथ एमएसएमई ऋण को और अधिक आकर्षक एवं सस्ता बनाती है।’’

इससे पहले त्यौहारी मौसम के चलते बैंक ने आवास, कार और स्वर्ण ऋण पर प्रक्रिया शुल्क में छूट दी थी।

इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा भी एक नवंबर से अपने आरएलएलआर में 0.15 प्रतिशत की कटौती कर 6.85 प्रतिशत कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें