लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा दूसरी तिमाही में बढ़कर दोगुने से अधिक हुआ

By भाषा | Updated: November 6, 2020 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि 30 सितंबर को खत्म हुई वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में उसका संचयी शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक बढ़कर 543.47 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 257.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई-सितंबर 2020 के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 12,477.79 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वर्ष की समान अवधि में 12,062.55 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 525.78 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 266.37 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 30 सितंबर 2020 तक कुल कर्ज के मुकाबले 13.79 प्रतिशत थीं। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 16.31 प्रतिशत था।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?