लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा तीसरी तिमाही में पांच गुना बढ़ा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को बताया कि दिसंबर 2020 में खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ पांच गुना बढ़कर 540.72 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने इससे एक साल पहले की समान अवधि में 105.52 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि हालांकि इस दौरान उसकी कुल आय घटकर 12,310.92 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 13,338.09 करोड़ रुपये थी।

समेकित आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 610.37 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि के 138.20 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभघ चार गुना है। इस दौरान बैंक की समेकित आय 13,430.53 करोड़ रुपये से घटकर 12,372.88 करोड़ रुपये रह गई।

परिसंपत्ति के मोर्चे पर बैंक का एनपीए या खरब ऋण दिसंबर 2020 के अंत में कुल अग्रिम के मुकाबले घटकर 13.25 प्रतिशत रह गया, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 16.30 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें