लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा 11,048 करोड़ के नुकसान को शेयर-प्रीमियम खाते से बराबर करेगा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने 11,048 करोड़ रुपये का जमा नुकसान अपने शेयर-प्रीमियम खाते के धन से बराबर करेगा। इसके लिए उसे निदेशक मंडल की स्वीकृति मिल गयी है।

बैंक ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि निदेशक मंडल ने पांच जून, शनिवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। सूचना के अनुसार 31, मार्च 2021 तक पीछे के संकलित 11,048 करोड़ रुपये के घाटे को शेयर-प्रीमियम खाते से इतनी ही राशि का इस्तेमाल कर खत्म किया जाएगा। इसका हिसाब चालू वित्त के लेखा-जोखा में शामिल किया जाएगा।

यह निर्णय शेयरधारकों और भारतीय रिजर्व बैंक की स्वीकृति के बाद लागू होगा।

वर्ष 2020-21 में इस बैंक को 828.95 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था जो इससे पिछले साल के 546.18 करोड़ रुपये के लाभ से 52 प्रतिशत अधिक रहा।

कंपनियों के शेयर प्रीमियम कोष को पहले से सुनिश्चित कामों में ही उपयोग किया जा सकता है। शेयर प्रीमियम शेयर के अंकित मूल्य और बिक्री मूल्य के बीच का अंतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय