लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आवास ऋण पर ब्याज दर घटाकर 6.50 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:23 IST

Open in App

मुंबई, सात अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने आवास ऋण पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.75 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत कर दिया है।

बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नयी दर ग्राहकों के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक उपलब्ध रहेगी।

यह दर उन ग्राहकों को प्रदान की जाएगी जो नए ऋणों के लिए आवेदन कर रहे हैं, ऋण हस्तांतरण कर रहे हैं या अपने मौजूदा ऋणों को लौटाने के लिये कर्ज लेना चाहते हैं।

बैंक के महाप्रबंधक (ऋण और अन्य खुदरा संपत्ति) एच टी सोलंकी ने कहा, “हमारे ग्राहकों को इस त्योहारी सीजन में इस पेशकश से लाभ मिलेगा। इस घटी हुई ब्याज दर के साथ, बैंक ऑफ बड़ौदा अब 31 दिसंबर, 2021 तक सीमित अवधि के लिए आवास ऋण की सभी श्रेणियों में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी दरों की पेशकश कर रहा है।”

बैंक ने कहा कि गृह ऋण पर शून्य प्रसंस्करण शुल्क को लेकर पेशकश पहले से ही मौजूद है और इसे 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल