लाइव न्यूज़ :

बैंक आफ बड़ौदा ने क्यूआईपी के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाये

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 4,500 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाई है।

बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि बैंक के निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति ने बुधवार को इस इश्यू को मंजूरी देते हुये पात्र सफल संस्थागत खरीदारों को 55 करोड़ 07 लाख 95 हजार 593 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी। ये शेयर 85.98 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य के मुकाबले 81.70 रुपये प्रति शेयर के इश्यू मूल्य पर आवंटित किये गये। इससे बैंक को कुल मिलाकर 4499 करोड़ 99 लाख 99 हजार 948 रुपये दस पैसे प्राप्त हुये।

इश्यू 25 फरवरी 2021 को खुला था और मंगलवार को बंद हो गया।

निदेशक मंडल की समिति ने पिछले सप्ताह हुई बैठक में क्यूआईपी के जरिये शेयर इश्यू जारक कर पूंजी बाजार से 4,500 करोड़ रुपये जुआने को मंजूरी दी थी। बैंक ने कहा कि इश्यू में कुल सात खरीदारों को बैंक की पांच प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी का आवंटन किया गया। इन खरीदारों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी को 5.09 प्रतिशत, सोसायटे जनराले को 9.23 प्रतिशत, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड को 10.17 प्रतिशत, निपोन लाइफ इंउिया ट्रस्टी को 10.17 प्रतिशत, लाइफ इंश्योरेंस कापोर्रेशन को 10.44 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्यारेंस को 11.11 प्रतिशत और बीएनपी पारिबास अर्बिट्रेज को 11.26 प्रतिशत इक्विटी का आवंटन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय