लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा ने पूर्ववर्ती देना, विजया बैंक के स्वयं में एकीकरण का काम पूरा किया

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:35 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने रविवार को कहा कि उसने विजया बैंक और देना बैंक की 3,898 शाखाओं के एकीकरण और उसे स्वयं में मिलाने का काम पूरा कर लिया है। उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल, 2019 को विजया बैंक और देना बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हुआ था।

बैंक ने पूर्ववर्ती देना बैंक की 1,770 शाखाओं के एकीकरण का काम दिसंबर 2020 में पूरा कर लिया जबकि पूर्ववर्ती विजया बैंक की 2,128 शाखाओं को सितंबर 2020 में बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में एकीकरण कर लिया गया था।

बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) संजीव चड्ढ़ा ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने कोविड-19 चुनौतियों के बीच पूर्ववर्ती बैंकों के सफलतापूर्वक विलय का काम पूरा कर लिया है। हम एक बार फिर अपने सभी सम्मानित ग्राहकों का स्वागत करते हैं और उनसे बैंक ऑफ बड़ैदा के उत्पादों तथा डिजिटल समाधान का लाभ उठाने का आग्रह करते हैं।’’

बयान के अनुसार 5 करोड़ से अधिक ग्राहकों के बैंक खातें अब बैंक ऑफ बड़ौदा में आ गये हैं। इसके अलावा सभी शाखाओं, एटीएम, पीओएस मशीनों और क्रेडिट कार्डों का एकीकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल