Bank Holidays in October 2024: महात्मा गांधी जयंती से लेकर दिवाली तक इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट
By मनाली रस्तोगी | Updated: September 21, 2024 14:58 IST2024-09-21T14:52:58+5:302024-09-21T14:58:47+5:30
आरबीआई पोर्टल के अनुसार, अक्टूबर 2024 में बैंक छुट्टियों में महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दशहरा (विभिन्न शहरों में 10/11/12 अक्टूबर), लक्ष्मी पूजा (16 अक्टूबर), और दिवाली या दीपावली (31 अक्टूबर) शामिल हैं।

Bank Holidays in October 2024: महात्मा गांधी जयंती से लेकर दिवाली तक इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट
देश के कई शहरों में बैंक शाखाओं में नियमित साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर, अगले महीने 11 दिनों तक छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों को देश के बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत वर्गीकृत किया गया है।
आरबीआई पोर्टल के अनुसार, अक्टूबर 2024 में बैंक छुट्टियों में महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दशहरा (विभिन्न शहरों में 10/11/12 अक्टूबर), लक्ष्मी पूजा (16 अक्टूबर), और दिवाली या दीपावली (31 अक्टूबर) शामिल हैं।
Bank Holidays in October 2024: अक्टूबर के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
राज्य विधान सभा के लिए आम चुनाव: 1 अक्टूबर
महात्मा गांधी जयंती/महालय अमावस्या: 2 अक्टूबर
नवरात्र स्थापना: 3 अक्टूबर
दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी): 10 अक्टूबर
दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसईं)/दुर्गा अष्टमी: 11 अक्टूबर
दशहरा/दशहरा (महानवमी/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा (दसैन): 12 अक्टूबर
दुर्गा पूजा (दसैन): 14 अक्टूबर
लक्ष्मी पूजा: 16 अक्टूबर
महर्षि वाल्मिकी जयंती/कटी बिहू: 17 अक्टूबर
परिग्रहण दिवस: 26 अक्टूबर
दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी: 31 अक्टूबर
वर्तमान में देश के सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है।