लाइव न्यूज़ :

बनिहाल-काजीगुंड सुरंग के जल्द शुरू होने की संभावना

By भाषा | Updated: June 6, 2021 20:08 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू छह जून केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक खंड के साथ बनाया गया महत्वाकांक्षी बनिहाल-काजीगुंड सुरंग मार्ग आने वाले कुछ सप्ताह में यातायात के लिए चालू किया जा सकता है। यह 8.5 किलो मीटर लंबा सुरंग मार्ग दो सुरंगों वाला है और इसके निर्माण में 2100 करोड़ रुपय की लागत आयी है।

इसका निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुरंग की जांच का काम चल रहा है। इसको अगले कुछ सप्ताह में यातायात के लिए खोला जा सकता है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग की लम्बाई 270 किलो मीटर है। सुरंग का काम जून 2011 में हुआ हुआ था। यह सुरंग जम्मू में बनिहाल और दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी को 16 किमी कम करेगी।

वर्तमान में कश्मीर में सड़क के रास्ते पहुंचने के लिए जवाहर टनल और शैतान नाला को पार करना पड़ता है। जो सर्दियों के दौरान भारी हिमपात और फिसलन की स्थिति के लिए बाधित रहता है। बनिहाल-काजीगुंड टनल, जवाहर सुरंग का विकल्प बनेगी।

नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के मुख्य प्रबंधक मुनीब टाक ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘वेंटिलेशन और इलेक्ट्रिक प्रणाली सहित सभी आवश्यक उपकरणों की स्थापना के बाद हम सुरंग प्रणाली का परीक्षण चल रहा हैं। हम लगातार काम कर रहे हैं और लोगों को जल्द अच्छी खबर मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि सुरंग इस समय यातायात के लिए योग्य है और इसे इस केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को समर्पित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। कंपनी को सुरंग मार्ग पर परीक्षण के लिए वाहन चलाने की मंजूरी भी मिल गई है।

वही नवयुग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि सुरंग में चल रहे काम के कुछ सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। इस महीने के अंत तक सुरंग को यातायात के लिए खोल दिए जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘सुरंग के दोनों छोर पर 126 जेट पंखे, अंदर 234 मॉडर्न सीसीटीवी कैमरे और अग्निशामक प्रणाली लगाई गई हैं। दोनों सुरंगों को हर 500 मीटर पर एक गलियारे से जोड़ा गया है ताकि आपात काल में एक सुरंग के वाहन को दूसरी सुरंग के रास्ते पर मोड़ा जा सके।’’

बनिहाल दर्रे के नीचे से जा रही पुरानी सुरंग का एलिवेशन (चढ़ाई) 2194 मीटर है। इस लिए इस पर वाहनों की गति धीमी रहती है और राजगार्म पर वाहनों की भीड़ सी लगी रहती ।

नयी बनिहाल-काजीगुंड सुरंग का औसत एलिवेशन 1,790 मीटर है। जो जवाहर टनल से 400 मीटर कम है। चढ़ाई कम होने से इस पर पहाड़ खिसकने का खतरा कम रहेगा।

उल्लेखनीय है कि सुरंग के अंदर भूमि की अप्रत्याशित स्थितियों, स्थानीय जमींदारों और कंपनी के कर्मचारियों से संबंधित कई मुद्दों के कारण पिछले 10 वर्षों में सुरंग के काम में देरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम