लाइव न्यूज़ :

बंधन बैंक का लाभ पहली तिमाही में 32 प्रतिशत घटकर 373 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई बंधन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 32 प्रतिशत घटकर 373.10 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से फंसे कर्ज के बदले प्रावधान बढ़ने से बैंक का लाभ कमा है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 549.80 करोड़ रुपये था।

बंधन बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी आय हालांकि 20.4 प्रतिशत बढ़कर 2,647.50 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,198.30 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) यानी फंसा कर्ज कुल ऋण के प्रतिशत के रूप में 30 जून, 2021 को बढ़कर 8.2 प्रतिशत पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1.4 प्रतिशत था।

शुद्ध एनपीए भी उछलकर आलोच्य तिमाही में 3.3 प्रतिशत पहुंच गया जो एक साल पहले जून 2020 में 0.5 प्रतिशत था।

फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान आलोच्य तिमाही में बढ़कर 1,374.87 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की पहली तिमाही में 849.06 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा