बजाज हिंदुस्तान शुगर का सितंबर तिमाही में घाटा घटकर 113 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:14 IST2021-11-11T19:14:39+5:302021-11-11T19:14:39+5:30

Bajaj Hindustan Sugar's loss in the September quarter narrows to Rs 113 crore | बजाज हिंदुस्तान शुगर का सितंबर तिमाही में घाटा घटकर 113 करोड़ रुपये पर

बजाज हिंदुस्तान शुगर का सितंबर तिमाही में घाटा घटकर 113 करोड़ रुपये पर

मुंबई, 11 नवंबर बजाज हिंदुस्तान शुगर का एकीकृत घाटा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में घटकर 113.01 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में 159.71 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बयाया कि तीस सितम्बर, 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी परिचालन आय 14.37 प्रतिशत घटकर 1,344.14 करोड़ रुपये रह गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 1,569.75 करोड़ रुपये थी।

इस बीच कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के नामित निदेशक के रूप में रमानी रंजन मिश्रा की निदेशक मंडल में नियुक्ति की भी घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bajaj Hindustan Sugar's loss in the September quarter narrows to Rs 113 crore

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे