लाइव न्यूज़ :

बजाज हेल्थकेयर ने कोविड उपचार के लिए फ़ेवीपिराविर दवा बाजार में उतारी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार मई दवा कंपनी बजाज हेल्थकेयर ने मंगलवार को कहा कि उसने कोरोना संक्रमण के उपचार में काम आने वाली वायरल रोधी दवा फेविपिराविर तैयार कर ली है। हालांकि इस दवा का प्रयोग केवल कोरोना के हल्के और मध्यम लक्षणों के लिए ही किया जा सकेगा और यह ‘फेविजाज’ नाम से बाजार में आएगी।

कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में कहा कि देश में इस दवा के निर्माण और विपणन के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गई है।

बजाज हेल्थकेयर के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनील जैन ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते है कि फेविजाज जैसी एक प्रभावी दवा उपचार के मौजूदा दबाव को कम करेगी और कोरोना संक्रमित लोगों को आवश्यक और सही समय पर चिकित्सा विकल्प प्रदान करेगी।

कंपनी ने कहा कि उसने आवश्यक सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) और फ़ेविपिराविर के लिए सही सूत्रीकरण से खुद की अनुसंधान और विकास टीम के जरिए इस दवा को सफलतापूर्वक विकसित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा