लाइव न्यूज़ :

बजाज समूह ने कोविड राहत के लिए 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता का वादा किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:20 IST

Open in App

मुंबई, चार मई पुणे स्थित बजाज समूह ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी संबंधी राहत उपायों के लिए 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देगा।

बजाज समूह ने एक बयान में कहा इस वित्तीय सहायता का इस्तेमाल तात्कालिक चुनौतियों के साथ ही किसी तीसरी लहर से निपटने के लिए क्षमताओं और संसाधनों को तैयार करने के लिए किया जाएगा।

बयान में बताया गया कि यह राशि घातक महामारी के खिलाफ सरकार की लड़ाई में योगदान करने के लिए समूह द्वारा पिछले साल दान किए गए 100 करोड़ रुपये के अलावा होगी।

बजाज समूह के चेयरमैन एमरीटस राहुल बजाज ने बयान में कहा, ‘‘महामारी की दूसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए हमने 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रतिबद्धता जताई है।’’

समूह ने हाल में ग्रामीण और शहरी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 12 ऑक्सीजन संयंत्रों की खरीद में सहायता की है। साथ ही श्वसन सहायक उपकरण जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर और बायपैप उपलब्ध कराने में भी मदद की है।

बजाज ने कहा, ‘‘पिछले 130 वर्षों के दौरान बजाज समूह समुदायों, सरकार और स्थानीय अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव हो सके। कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में हम सभी को पहले से कहीं अधिक सक्रियता के साथ आगे आने की जरूरत है।’’

राहुल बजाज, 30 अप्रैल को बजाज आटो के चेयरमैन के पद से हट गये हैं। हालांकि, उन्हें समूह का चेयरमैन एमरीटस बनाया गया है। वह एक मई 2021 से बजाज समूह के पांच साल के लिये चेयरमैन एमरीटस बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?