लाइव न्यूज़ :

बजाज फिनसर्व को चौथी तिमाही में 979 करोड़ रुपए का मुनाफा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल बजाज फिनसर्व लिमिटेड (बीएफएल) ने बुधवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा चार गुना से भी अधिक हो 979 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के बीमा व्यवसाय का इसमें बड़ा योगदान है।

कंपनी ने वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च अवधि के दौरान 194 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

बीएफएल ने नियम के अनुसार को सूचित किया मार्च 2021 की तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 15,387 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में उसे 13,294 करोड़ रुपये की एकीकृत आय हुई थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने पांच रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर तीन रुपये यानी या 60 प्रतिशत के लाभांश की सिफारिश की है।

इसमें कहा गया है कि वर्ष 2020-21 में कंपनी का कर बाद मुनाफा पहले के 3,369 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,470 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की एकीकृत आय 60,591 कारोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 54?351 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की साधारण बीमा इकाई बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने 31 मार्च 2021 को समाप्त पिछले वित्त वर्ष में 1,330 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ऊंचा लाभ दर्ज किया। इससे पिछले वित्त वर्ष में बीमा कंपनी का मुनाफा 999 करोड़ रुपये था। इस दौरान बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरें कंपनी की सकल प्रमियम आय 12025 करोड़ रुपये रही।

बजाज फाइनेंस लिमिटेड में बीएफएल की 52.82 प्रतिशत हिस्सेदारी है। गैर-सूचीबद्ध सहायक कंपनियों, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की भी 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?