लाइव न्यूज़ :

बजाज ऑटो ने की मार्च में 3,69,448 इकाइयों की बिक्री

By भाषा | Updated: April 2, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने शुक्रवार को कहा कि उसकी कुल बिक्री मार्च में 3,69,448 इकाई रही।

कंपनी ने कोविड-19 से संबंधित व्यवधानों के बीच मार्च 2020 में 2,42,575 इकाइयों की बिक्री की थी।

बजाज ऑटो ने कहा कि कंपनी की कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने 1,98,551 इकाई रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,16,541 इकाई थी।

बजाज ऑटो की कुल दोपहिया बिक्री पिछले महीने 3,30,133 इकाई थी। मार्च 2020 में इसने 2,10,976 दोपहिया वाहन बेचे थे।

मार्च में कुल मिलाकर वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 39,315 इकाई रही। कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 31,599 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी।

बजाज ऑटो ने कहा कि पिछले महीने उसका कुल निर्यात 1,70,897 इकाई था। मार्च 2020 में उसने 1,26,034 वाहनों का निर्यात किया था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनी ने 39,72,914 वाहनों की बिक्री की, जो 2019-20 के 46,15,212 वाहनों से 14 प्रतिशत कम है। इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 2019-20 के 24,44,107 वाहनों से 21 प्रतिशत कम होकर 19,18,667 वाहनों पर आ गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत