लाइव न्यूज़ :

बजाज ऑटो ने डोमिनॉर 250 बाइक का दाम 16,800 रुपये घटाया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई बजाज ऑटो ने अपनी डोमिनॉर 250 बाइक का दाम 16,800 रुपये घटा दिया है। अब इस बाइक का दिल्ली शोरूम में दाम 1,54,176 रुपये रह गया है।

डोमिनॉर 250 में 248.8 सीसी का पेट्रोल इंजन है।

कंपनी ने बयान में कहा कि नए मूल्य से फ्रेंचाइज को और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे ग्राहकों को टूरिंग की दुनिया में पहला कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

बजाज ऑटो के अध्यक्ष (मोटरसाइकिल कारोबार) सारंग कनाडे ने कहा, ‘‘बजाज ऑटो में हमारा मानना है कि बाइक पर ‘टूर’ एक वास्तविक अनुभव का दरवाजा खोलता है। हमने पाया है कि युवाओं के लिए बाइकिंग सिर्फ सड़क पर आनंद से आगे भी बहुत कुछ है। ऐसे में बाइक सही प्रदर्शन, डिजाइन और बेहतर अनुभव प्रदान करने वाली होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब उद्योग में दाम बढ़ रहे हैं हमने डोमिनॉर 250 की कीमत में कटौती की है। बजाज ने डोमिनॉर 250 मार्च, 2020 में पेश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा