लाइव न्यूज़ :

बजाज ऑटो को जून तिमाही में 1,170 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 जुलाई दोपहिया वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में एकीकृत शुद्ध लाभ मजबूत निर्यात के दम पर 1,170 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ कोविड-19 के कारण लगाए लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियों के बाधित होने के कारण केवल 395.51 करोड़ रुपये था।

बजाज ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी परिचालन आय 7,386 करोड़ रुपये रही,जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,079 करोड़ रुपये थी।

बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही चुनौतीपूर्ण रही। पिछली तीन तिमाही में हुए सुधार को कोविड की दूसरी लहर ने बेकार कर दिया और उसकी वजह से कई राज्यों में प्रतिबंध और आंशिक लॉकडाउन भी लगा। जिससे घरेलू स्तर पर मांग कमजोर हुई और मजबूत निर्यात से भरपाई हुई।’’

इसके अलावा कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल 10,06,014 इकाइयों की बिक्री की। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 4,43,103 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?