लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में गिरावट, पाँच दिन में निवेशकों को लगा साढ़े आठ लाख करोड़ का चूना

By भाषा | Updated: September 24, 2018 18:08 IST

बाजार में तीव्र गिरावट के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,47,974.15 करोड़ रुपये घटकर 1,47,89,045 करोड़ रुपये रह गया। 

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर: शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों को पिछले पांच कारोबारी सत्रों में 8.47 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है।

पिछले सप्ताह की शुरुआत के बाद से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 5 प्रतिशत टूट चुका है।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 536.58 अंक या 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,305.02 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में पिछले पांच दिनों से गिरावट जारी है। 

कुल मिलाकर पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,785.62 अंक या 4.68 प्रतिशत टूट चुका है।

बाजार में तीव्र गिरावट के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,47,974.15 करोड़ रुपये घटकर 1,47,89,045 करोड़ रुपये रह गया। 

नकदी को लेकर चिंता तथा चीन के अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता से हटने से बाजार धारणा प्रभावित हुई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह आवासीय तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की सेहत को लेकर शुरू हुई चिंता से बाजार में अफरा-तफरी बनी हुई है। सरकार तथा नियामकीय संस्थानों के बयान के बावजूद बाजार कोष लागत बढ़ने तथा गुणवत्ता के साथ नकदी में सख्त स्थिति जैसी चुनातियों को लेकर चिंतित है।’’ 

बंबई शेयर बाजार में आज 2,111 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी और 538 में बढ़त रही जबकि 168 शेयरों के भाव पूर्ववत रहे। 

सोमवार को करीब 470 शेयर 52 सप्ताह के निम्न स्तर पर पहुंच गये। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?