लाइव न्यूज़ :

अजीम प्रेमजी ने पिछले वित्त वर्ष में हर दिन 27 करोड़ रु दान किए

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:37 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 9,713 करोड़ रुपये यानी 27 करोड़ रुपये प्रतिदिन का दान दिया। इसके साथ उन्होंने परमार्थ कार्य करने वाले भारतीयों के बीच अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2021 के अनुसार, महामारी से प्रभावित वर्ष के दौरान प्रेमजी ने अपने दान में लगभग एक चौथाई की वृद्धि की। उनके बाद एचसीएल के शिव नाडर दूसरे स्थान पर थे, जिन्होंने परमार्थ कार्यों के लिए 1,263 करोड़ रुपये का दान दिया।

एशिया के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 577 करोड़ रुपये के योगदान के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रहे और कुमार मंगलम बिड़ला ने 377 करोड़ रुपये के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी आपदा राहत के लिए 130 करोड़ रुपये का दान करने के साथ दानदाताओं की सूची में आठवें स्थान पर हैं।

इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की रैंकिंग में भी सुधार हुआ और 183 करोड़ रुपये के दान के साथ उन्होंने सूची में पांचवां स्थान हासिल किया।

शीर्ष दस दानदाताओं में हिंदुजा परिवार, बजाज परिवार, अनिल अग्रवाल और बर्मन परिवार शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?