लाइव न्यूज़ :

एक्सिस बैंक ने मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान 2,677 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल एक्सिस बैंक ने मंगलवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ 2,677 करोड़ रुपये रहा है। बैंक फंसे कर्ज के एवज में किये जाने वाले प्रावधान में कमी आने से मुनाफा हासिल करने में सफल हुआ है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में निजी क्षेत्र के इस बैंक को 1,387.78 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।

बैंक ने कहा है कि जनवरी से मार्च 2021 की चौथी तिमाही में उसकी कुल कमाई 20,213.46 करोड़ रुपये रही है जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 20,219.57 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान फंसे कर्ज और दूसरे आपात जरूरतों के लिये किये जाने वाले प्रावधान में उल्लेखनीय गिरावट आई। इस दौरान इस मद में 3,294.98 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 7,730.02 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 11 प्रतिशत बढ़कर 7,555 करोड़ रुपये हो गई जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 6,808 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान शुद्ध बयाज मार्जिन 3.58 प्रतिशत रहा जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3.55 प्रतिशत पर था।

एकीकृत आधार पर चौथी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 2,960.40 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल उसे 1,250.09 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान बैंक की एकीकृत आय 21,028.45 करोड़ रुपये रही जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 20,786.23 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 3.70 प्रतिशत रह गई जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 4.86 प्रतिशत पर थी। वहीं शुद्ध एनपीए पिछले साल के 1.56 प्रतिशत से घटकर 1.05 प्रतिशत रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी