लाइव न्यूज़ :

एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 86 प्रतिशत बढ़कर 3,133 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत बढ़कर 3,133.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,682.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।

एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई-सितंबर, 2021 के दौरान उसकी कुल एकल आय बढ़कर 20,134.39 करोड़ रुपये हो गई, जो 2020-21 की समान अवधि में 19,550 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक ने परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ, और इस साल सितंबर के अंत तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) या खराब ऋण घटकर कुल अग्रिम का 3.53 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4.18 प्रतिशत था।

हालांकि, इस अवधि में शुद्ध एनपीए 0.98 से बढ़कर 1.08 प्रतिशत हो गया।

समीक्षाधीन तिमाही के लिए खराब ऋण और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए बैंक के प्रावधान 4,343 करोड़ रुपये से घटकर 1,735 करोड़ रुपये रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?