लाइव न्यूज़ :

एक्सिस बैंक निदेशक मंडल की अमिताभ चौधरी को फिर से बैंक का एमडी- सीईओ बनाने को मंजूरी

By भाषा | Updated: April 29, 2021 12:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने अमिताभ चौधरी को तीन साल के लिये फिर से बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ बनाने को मंजूरी दे दी है। उनकी यह नियुक्ति एक जनवरी 2022 से प्रभावी होगी।

एक्सिस बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘बैंक के निदेशक मंडल ने ... अमिताभ चौधरी को आगे और तीन साल की अवधि के लिये बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी। चौधरी एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2024 तक आगे और तीन साल के लिये बैंक के एमडी और सीईओ बने रहेंगे।’’

बैंक की नियामकीय सूचना में कहा गया है कि उनकी यह नियुक्ति रिजर्व बैंक और बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

अमिताभ चौधरी को इससे पहले एक जनवरी 2019 को तीन साल के लिये एक्सिस बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया था। उनका मौजूदा कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो रहा है।

एक्सिस बैंक में आने से पहले चौधरी एचडीएफसी स्टेण्डर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एमडी और सीईओ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार