लाइव न्यूज़ :

मछुआरों को केसीसी से जोड़ने के लिए शुरू होगा जागरुकता अभियान- रुपाला

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन मंत्री परषोत्तम रुपाला ने रविवार को कहा कि केंद्र मछुआरों के बीच किसान क्रेडिट का्र्ड (केसीसी) के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू करने करने जा रहा है।

रुपाला ने ओडिशा के भुवनेश्वर में विश्व मत्स्यपालन दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही मछुआरों के बीच एक जागरुकता अभियान शुरू करेगी। इसका मकसद उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े लाभों से परिचित कराना है।

सरकार ने वर्ष 2018-19 के बजट में किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में पशुपालकों एवं मछुआरों को भी शामिल करने की घोषणा की थी। इसके माध्यम से उन्हें वित्तीय समर्थन देने का फैसला किया गया।

रुपाला ने कहा कि मत्स्यपालन क्षेत्र में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं और केंद्र सरकार वर्ष 2024-25 तक इस क्षेत्र के निर्यात के बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये होने के लिए सभी जरूरी मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को भी एक-दूसरे से प्रेरित होकर इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल मछली पकड़ने पर जोर देने की जरूरत है ताकि खपत बढ़ने के साथ इसे टिकाऊ भी बनाए रखा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार