लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण मंजूरी से बचने को राजमार्ग परियोजनाओं के छोटे खंड करने की रणनीति अपनाने लायक नहीं :न्यायालय

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को एक फैसले में कहा कि पर्यावरण मंजूरी से बचने के लिये 100 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले राजमार्ग को छोटे छोटे हिस्सों में बांटने को एक रणनीति के तौर पर नहीं अपनाया जा सकता है।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वह इस मामले में का विशेषज्ञ नहीं है इसलिये उसका यह मानना है कि एक विशेषज्ञ समिति को छोटे खंड में बांटने की रणनीति की स्वीकार्यता का परीक्षण करना चाहिये।

उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में मद्रास उच्च न्यायालय के पिछले साल के आदेश को भी खारिज कर दिया। मद्रास उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि विल्लुपुरम- नागपट्टीनम राजमार्ग संख्या 45-ए के लिये पर्यावरण मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है। यह राजमार्ग तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में 179.55 किलोमीटर हिस्से में है। उच्च न्यायालय ने कहा कि इस राजमार्ग के मामले में मौजूदा मार्ग पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता 40 मीटर चौड़ाई से अधिक नहीं है वहीं बायपास पर यह 60 मीटर तक है।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और अजय रस्तोगी ने मामले में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह एक विशेषा समिति का गठन करे। समिति यह जांच करेगी कि 100 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिये उसे हिस्सों में बांटना क्या अनुमति के योग्य है और यदि है तो किन परिस्थितियों में हो सकता है।’’

पीठ ने हालांकि उच्च न्यायालय के साथ इस बात को लेकर सहमति जताई कि पर्यावरण मंजूरी से बचने के लिये एक रणनीति के तौर पर पर्यावरण मंत्रालय की 14 सितंबर 2006 और 22 अगस्त 2013 की अधिसूचना के मुताबिक सड़क परियोजनाओं को हिस्सों में बांटना अनुमति योग्य नहीं है।

शीर्ष अदालत का यह फैसला भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर आया है। मद्रास उच्च न्यायालय ने विल्लुपुरम से नागपट्टीनम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 45-ए के विस्तार पर रोक लगा दी। यह राजमार्ग चार पैकेज में बांटा गया है।

पीठ ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर विकास नहीं किया जा सकता है वहीं पर्यावरण और पारिस्थितिकी को बचाने की आवश्यकता के चलते आर्थिक और अन्य विकास कार्यों को बाधित नहीं होना चाहिये। विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को साथ साथ आगे बढ़ाना होगा।

शीर्ष अदालत ने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 22 अगस्त 2013 को जारी अधिसूचना 100 किलोमीटर से कम दूरी वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को पर्यावरण मंजूरी लेने से छूट देती है। पीठ ने एनएचएआई को पर्यावरण मंत्रालय की 14 सितंबर 2006 और इसकी संशोधित 22 अगसत 2013 की अधिसूचना का पूरी कड़ाई के साथ पालन करने का निर्देश दिया और मौजूदा कानूनी व्यवस्था के तहत पुन: वनीकरण की आवश्यकता को पूरा करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?