लाइव न्यूज़ :

विमानन कंपनियों का नुकसान 2020 में 118.5, 2021 में 38.7 अरब डॉलर रहने का अनुमान: आईएटीए

By भाषा | Updated: November 24, 2020 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 4 नवंबर वैश्विक स्तर पर विमानन कंपनियों का नुकसान 2020 में 118.5 अरब डॉलर और 2021 में 38.7 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। विमानन कंपनियों के वैश्विक संगठन अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात संघ (आईएटीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह जून में लगाए गए अनुमान से बदतर स्थिति है।

आईएटीए के मुख्य अर्थशास्त्री ब्रायन पियर्से ने कहा कि 2020 की दूसरी छमाही काफी निराशाजनक रही। जून में वैश्विक स्तर पर विमानन कंपनियों को 2020 में 84.3 अरब डॉलर और 2021 में 15.1 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया था।

कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे यात्रा प्रतिबंधों की वजह से 2020 में वैश्विक हवाई यातायात में बेहद कमी आयी है।

पियर्से ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ चालू वर्ष की दूसरी छमाही काफी निराशाजनक रही है। इसके चलते हमें अपने अनुमानों को और नीचे गिराने पर मजबूर होना पड़ा है। 2020 में विमानन उद्योग को कुल 118.5 अरब डॉलर के नुकसान होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस