लाइव न्यूज़ :

एनसीडीईएक्स का औसत दैनिक कारोबार मई में तीन गुना बढ़कर 2,139 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: June 5, 2021 17:00 IST

Open in App

मुंबई, पांच जून नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) का मई में औसत दैनिक कारोबार मूल्य (एडीटीवी) तीन गुना बढ़कर 2,139 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मई, 2020 में एनसीडीईएक्स का एडीटीवी 588 करोड़ रुपये रहा था।

कृषि जिंस एक्सचेंज ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कोविड-19 की पहली लहर के दौरान देशभर में लॉकडाउन से आपूर्ति पक्ष की दिक्कतें पैदा हुई थीं।

सरसों वायदा अनुबंध में एडीटीवी मई में सालाना आधार पर 554 प्रतिशत बढ़ गया। वहीं चने में इसमें 398 प्रतिशत, रिफाइंड सोया तेल में 362 प्रतिशत तथा सोयाबीन में 202 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

लॉजिस्टिक्स दिक्कतों के बावजूद एक्सचेंज ने मई में 46,400 टन जिंसों की आपूर्ति की, जो सालाना आधार पर 119 प्रतिशत की वृद्धि है।

एनसीडीईएक्स के प्रमुख-कारोबार एवं उत्पाद कपिल देव ने कहा,‘‘लॉकडाउन के दौरान कारोबार की ऊंची मात्रा से कृषि मूल्य श्रृंखला के भागीदारों का एक्सचेंज के प्रति एक मंच के रूप में भरोसे का पता चलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'