Automobile Industry: 78 लाख करोड़ के साथ नंबर-1 अमेरिका, 47 लाख करोड़ के साथ नंबर-2 चीन, 22 लाख करोड़ के साथ तीसरे पायदान पर भारत, जानिए नितिन गडकरी का लक्ष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2025 19:35 IST2025-01-09T19:34:24+5:302025-01-09T19:35:12+5:30

Automobile Industry: तालिका में शीर्ष पर स्थित अमेरिकी वाहन क्षेत्र का आकार 78 लाख करोड़ रुपये और चीन का 47 लाख करोड़ रुपये का है।

Automobile Industry America first place Rs 78 lakh crore China second place Rs 47 lakh crore India third place Rs 22 lakh crore know Nitin Gadkari's goal | Automobile Industry: 78 लाख करोड़ के साथ नंबर-1 अमेरिका, 47 लाख करोड़ के साथ नंबर-2 चीन, 22 लाख करोड़ के साथ तीसरे पायदान पर भारत, जानिए नितिन गडकरी का लक्ष्य

file photo

Highlightsमैंने मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब इस उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये था।आज इसका आकार 22 लाख करोड़ रुपये है।अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं, जो देश में सबसे ज़्यादा है।

Automobile Industry: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम वाहन उद्योग को दुनिया में पहले स्थान पर पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने देश के वाहन क्षेत्र की पिछले कुछ वर्षों में हुई वृद्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत का वाहन क्षेत्र दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब ‘हमारा लक्ष्य नंबर एक बनना है।’ केंद्रीय मंत्री ने यहां ‘नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स’ (नैट्रैक्स) में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “...हमारा नंबर दुनिया में सातवां था लेकिन वाहन क्षेत्र में हम तीसरे नंबर पर हैं...हमने जापान को पीछे छोड़ दिया और अब हम तीसरे स्थान पर हैं।” गडकरी ने कहा, “तालिका में शीर्ष पर स्थित अमेरिकी वाहन क्षेत्र का आकार 78 लाख करोड़ रुपये और चीन का 47 लाख करोड़ रुपये का है।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब इस उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये था और आज इसका आकार 22 लाख करोड़ रुपये है। ...और यही वो उद्योग है, जिसने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं, जो देश में सबसे ज़्यादा है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह वाहन उद्योग है, जो राज्य सरकार और भारत सरकार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के हिस्से के रूप में सबसे ज्यादा राजस्व दे रहा है।” गडकरी ने कहा कि उद्योग का निर्यात अधिकतम है और ‘हमारा सपना भारतीय वाहन उद्योग को विश्व में नंबर एक बनाना है।’

Web Title: Automobile Industry America first place Rs 78 lakh crore China second place Rs 47 lakh crore India third place Rs 22 lakh crore know Nitin Gadkari's goal

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे