लाइव न्यूज़ :

दीर्घकालिक संरचनात्मक मंदी के दौर से गुजर रहा ऑटो क्षेत्र: सियाम

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी उद्योग संगठन सिआम ने कहा है कि भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग एक दीर्घकालिक संरचनात्मक मंदी के दौर से गुजर रहा है क्योंकि सभी प्रमुख वाहन खंडों में पिछले तीन दशक के दौरान चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) में गिरावट देखी गई है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सिआम) द्वारा किए गए एक शोध के मुताबिक ऑटो उद्योग कोविड-19 महामारी से पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था और पिछले साल महामारी ने पूरे क्षेत्र को ही पटरी से उतार दिया।

उद्योग संगठन ने कहा कि अध्ययन से साफ है कि महामारी ऑटो क्षेत्र की मंदी का एकमात्र कारण नहीं है, बल्कि इसे गहन संरचनात्मक मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।

शोध के अनुसार पिछले तीन दशकों के दौरान यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों, तीन-पहिया और दोपहिया वाहनों सहित सभी खंडों की वार्षिक वृद्धि दर में लगातार गिरावट देखने को मिली।

अध्ययन के मुताबिक घरेलू यात्री वाहन उद्योग का सीएजीआर 1989-90 और 1999-2000 के बीच 12.6 प्रतिशत था। हालांकि, यह आंकड़ा 1999-2000 और 2009-10 के दशक के बीच घटकर 10.3 प्रतिशत रह गया।

अंतिम दशक में वृद्धि दर घटकर 3.6 प्रतिशत रह गई।

सिआम के महानिदेशक राजेश मेनन ने बताया कि आंकड़ों में कमी स्पष्ट रूप से भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में दीर्घकालिक संरचनात्मक मंदी का संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?